रूपौली। विकास कुमार झा
आगामी 29 जून 2023 को आयोजित होने वाले बकरीद पर्व को लेकर अकबरपुर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ओपी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता ओपी अध्यक्ष सूरज प्रसाद ने की।
बैठक के दौरान ओपी अध्यक्ष सूरज प्रसाद ने जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की तथा कहा कि पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी। मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद का त्यौहार मनाएं।
त्यौहार के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सचेत है साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी प्रशासन की कड़ी नज़र है। ओपी अध्यक्ष सूरज प्रसाद ने कहा अकबरपुर ओपी क्षेत्र गंगा जमुना तहज़ीब का मिसाल कायम करने के लिए जाना जाता है, इसलिए इसे हर हाल में बनाएं हुए रखना है, गंगा जमुना तहज़ीब की मिसाल को बिगाड़ने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की कड़ी नजर है। किसी भी तरह के विवादित या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ भी प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। बैठक में ओपी क्षेत्र के तमाम पंचायत प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



Post a Comment