पूर्णिया विकास कुमार झा
पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना अंतर्गत अवैध हथियार के साथ एक (01) कुख्यात अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। अपराधी के पास सेएक (01) देसी कट्टा एवं एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया है।
बताया जाता है कि धमदाहा पुलिस को गस्ती के क्रम में बर्देला गाँव के पास संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई, तलाशी के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से एक लोडेड देसी कट्टा एवं एक ज़िंदा कारतूस एवं 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
वहीं दूसरी घटना में गस्ती के क्रम में धमदाहा नेहरू चौक के पास से एक अन्य व्यक्ति को 10.700 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।



Post a Comment