Top News

उत्पाद विभाग की कारवाई में 11 गिरफ्तार,शराब बरामद

  



किशनगंज /सिटिहलचल न्यूज़



किशनगंज में उत्पाद विभाग द्वारा की गई अलग अलग कारवाई में 8 पियक्कड़ों के साथ साथ दो लोगो को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है ।मालूम हो की गलगलिया चेकपोस्ट पर जांच के दौरान एक बोतल बीयर बरामद कर चक्करमारी निवासी मनोज सिंह पिता तपन चंद्र सिंह को गिरफ्ताऱ किया गया ।


जबकि एक अन्य कारवाई में टीम ने चूलाई शराब के साथ दिलावरगंज निवासी युवक को गिरफ्तार किया ।साथ ही परिजनों की सूचना पर शराब के नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है ।वही अलग अलग चेकपोस्ट पर की गई कारवाई में आठ पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया जिन्हे अग्रतर कारवाई हेतु कोर्ट में पेश किया गया ।जबकि शराब के साथ गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post