Top News

पूर्णियाँ में छोटे भाई ने गोली मारकर बड़े भाई की हत्या की

 


पूर्णियाँ/राजेश

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डिमिया छतरजान पंचायत के दिवानजंग में शुक्रवार को छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मनोज यादव के रूप में हुई है। घटना के बारे में मृतक मनोज यादव के पुत्री सबनम कुमारी ने बताया कि उसके पिता ट्रैक्टर चलवाते है जिसमें मजदूर काम करता है। मेरे ट्रैक्टर पर काम कर रहे मजूदर को मेरे चाचा ने अपने ट्रैक्टर पर रख लिया। इसी के विवाद में मेरे चाचा मंटू यादव 3 गोली चला दी जो सीने में जा लगी। जिसके बाद अस्पताल ले जाते उनकी मृत्यु हो गई।


बताया जाता है कि गोली चलाने वाला मंटू यादव कुछ दिन पूर्व ही जेल से निकला था। वही घटना की जानकारी मिलते हीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुँचकर मामले की जाँच की। घटनास्थल से दो खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।


वहीं घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ पुष्कर कुमार मेडिकल कॉलेज पहुँच कर परिजन से घटना की जानकारी लिए और एक टीम बनाकर सभी आरोपियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post