Top News

घर मे सेंधमारी कर लाखों की हुई चोरी

 


अमौर/सिटिहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: अमौर थाना क्षेत्र के अमौर नगर पंचायत मे इन दिनों लगता सेध मारी चोरी के घटना अंजाम देने मे चोर काफी सक्रिय होता जा रहा है।जिससे लोगों को रातों की नींद हराम हो गया है।बीति रात्रि फिर नगर पंचायत कसबा टोली बहादरपुर गांव मे सेध मार कर दो घरो चोरी होने से सोने चाँदी के जेवरात एवं नगद सहित अज्ञात चोरो द्वारा लाखो की चोरी करने का मामला प्रकाश मे आया है। इसको लेकर पीड़ित परिवारों में लाखों का सामान चोरी होने से काफी हताश का माहौल बना हुआ है ।


जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर द्वारा हसीब के घरों में सेघ मार चोरी किया गया।पीड़ित हसिब ने बताया कि मैं अपने घर मे सोया हुआ था।दूसरे घर मे मेरा भाजा सोया हुआ था रात के डेढ बेजे अचानक मेरे भांजा का नींद टुटा तो उन्होंने घबराते हुए मामा को जताते हुए बताया कि घर मे सेघ मार कर चोरी कर लिया है।जब उनका मामा घर घुसा तो घर के पश्चिम दिशा सेंघ मारकर घर मे रखा बक्सा ,अटेची गायब है । अटेची मे 40 (चालीस) भर चाँदी, सोने का नाक बेशर ,दो क्वीनटल चावल और मकान बनाने के लिए रक्खा 60 (साठ) हजार रूपया सहित सभी समान घर का चोरी कर लिया है ।घर के सभी परिवार जगते ही रोना धोना चालू कर दिया। ग्रामीणों के जगते ही सभी लोगों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद कोई पता नहीं चला । सुबह घटना की सूचना थाना को दिया गया। सुबह चोरी घटना सुनते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी खेज की तरह फेलने लगा। लोगों ने बताया कि इस गांव मे यह पहली घटना है। इस घटना के अंजाम से पूरे गांव सहमे हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post