कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढ़ा प्रखंड में बाढ़ राहत अनुश्रवण समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख मोनिका देवी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संभावित बाढ़ को लेकर बैठक में आए हुए पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जनप्रतिनिधियों ने बैठक में कम पदाधिकारियों की उपस्थिति पर रोष व्यक्त किया ।अपने अपने क्षेत्र में बाढ से निपटने के पूर्व अपना अपना सुझाव जनप्रतिनिधियों ने दिया। वही मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने मधुरा पंचायत के देवकली पैकहा जो कि बाढ़ से प्रभावित हमेशा होती है
वहां सरकारी नाव एवं नंद ग्राम जरलाही में नाव आपूर्ति कराने व कोढ़ा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 बरंडी़ नदी के पानी से 25 घर लगभग प्रत्येक वर्ष प्रभावित होते हैं ध्यान आकृष्ट कराया गया। बैठक में और अंचल पदाधिकारी कोढ़ा प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी कोढ़ा मनरेगा पदाधिकारी मुखिया प्रतिनिधि जगत नारायण सिंह मुखिया सोहराब अली मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अजमल जी बासगाढा मुखिया प्रीतम देवी दिधरी मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद नईम पंचायत समिति सदस्य व कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


Post a Comment