कोढ़ा /शंभु कुमार
महागठबंधन बिहार प्रदेश के निर्देश के आलोक में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय कोढ़ा के प्रांगण में महागठबंधन के नेताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुशवाहा के द्वारा किया गया। जबकि मंच संचालन कांग्रेस के नेता पियूष मिश्रा कर रहे थे। जबकि मौके पर पूर्व विधायक पूनम पासवान, सुनीता देवी, जदयू के जिला अध्यक्ष समीम इकबाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रभारी बैजनाथ प्रसाद सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज ऋषि, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, राजद के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार दास मुख्य रूप से मौजूद थे।
धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुनीता देवी ने कहा कि मोदी शासन के 9 साल जनता की चरम तबाही-बर्बादी, लूट-दमन और नफरत व भय का दौर साबित हुआ है। साथ ही महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। यह पहली ऐसी सरकार है जो खाद्य पदार्थों से लेकर पाठ्य पुस्तकों एवं अन्य सामग्रियां पर भी टैक्स लगा रही है। वहीं धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पूनम पासवान ने केंद्र सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि केंद्र की सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है। केंद्र की सरकार जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष दो करोड़ रोजगार का वादा भी पूरी तरह झूठ साबित है। केंद्र सरकार के कार्यालयों में लाखों पद खाली पड़े है। लेकिन सरकार उनपर कोई बहाली नहीं कर रही है। साथ ही इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा के वापस लौटने का मतलब होगा संविधान का खात्मा,आरक्षण व्यवस्था की समाप्ति,ऐसी सरकार को आने वाले चुनाव में सत्ता से बाहर कर देना ही देश की जनता और सभी लोकतंत्र व अमन संपद नागरिकों का पहला कार्यभार होना चाहिए। धरना प्रदर्शन में महागठबंधन के अन्य नेताओं ने भी संबोधित किए।
सभी ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार के पिछले 9 वर्षों के कुशासन का पोल खोला। वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज ऋषि ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने देश की जनता से जितने वादे किए थे कोई भी पूरा नहीं किया गया। महागाई चरम सीमा पर है। देश के युवा बेरोजगार है। अवसर पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव, सीपीएम के अध्यक्ष नरेश ऋषि, माले अध्यक्ष महेश्वर दास, विधानसभा प्रभारी जदयू अविनाश सिंह, राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव धीरेंद्र प्रसाद मेहता, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष से जगत नारायण सिंह, राजेश यादव, अरुण वर्मा, विशाल राय, भोला पासवान, सोहराब अली, आसिफ इकबाल, प्रीतम देवी मोहम्मद इसराइल आदि मौजूद थे।



Post a Comment