कोढ़ा/ शंभु कुमार
विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी का एक बैठक का संयुक्त मोर्चा एवं लाभार्थी का वैठक भटवारा के तेल डिपो के प्रांगन में आयोजन किया। गया। जिसका की दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।वही इस वैठक का मंच संचालन महामंत्री रमन झा ने किया। बैठक में युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार चौधरी , उपाध्यक्ष मिथुन पुर्वे व अन्य युवा मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री वैभव सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह, पार्षद अशोक अग्रवाल, विधायक कविता पासवान ने खास कर युवाओं को जोश भरते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य होता है
हमारे युवा मोर्चा के सभी युवा भारतीय जनता पार्टी की नींव है युवा अपना दमखम दिखाते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव एवं 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित में किए गए कार्यों को डोर टू डोर जाकर अभियान चलाते हुए आम जनों को जागरूक करें 9 साल बेमिसाल के दरमियान जितने भी ऐतिहासिक विषयों पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो कार्य किए गए हैं उसको कभी भी आजीवन भुलाया नहीं जा सकता ।खासकर युवा पीढ़ी को लेकर हमारी केंद्र की मोदी सरकार गंभीर है युवाओं के लिए निजी व सरकारी क्षेत्र में अनेकों प्रकार के विकास कार्य कराए गए हैं। वही युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री वैभव सिंह , प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, विधायक कविता पासवान का जोरदार स्वागत किया । स्वागत के क्रम में रवि कुमार चौधरी ने कहा कि हमारी युवा की टीम आगामी लोक सभा 2024 को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। 2024 के चुनाव में पुनः युवाओं के बल पर हमारे केंद्र की सरकार हमें पूर्ण विश्वास है कि मोदी सरकार की ही बनेगी ।वही इस मौके पर युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार चौधरी दीपक कुमार अमन कुमार आईटी सेल के संयोजक राकेश कुमार रजक व अन्य युवा मोर्चा के सदस्यगण मौजूद थे। स्थानीय विधायक कविता पासवान ने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों को घर-घर तक पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर अभी से ही सब एकजुट होकर लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अग्रसर रहें ताकि 2024 में लोकसभा का विजई पताका आसानी से लहराया जा सके।


Post a Comment