कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़
तेलता ओपी क्षेत्र अंतर्गत महेशपतना गांव के अब्दुस्सलाम उर्फ भूट्टो की देर रात अपराधियों निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटनास्थल मृतक के गांव से करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी पर है। घटना करीब रात 12 बजे की है। जानकारी के मुताबिक मृतक अपने घर से किसी के बुलावे पर घटनास्थल(पोथरा) एक महिला के घर गया था
जहां पहले से सुनियोजित अपराधियों ने भुट्टो की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारों ने उसकी लाश को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की है लेकिन आस-पास के लोगों सूचना मिलने के कारण वह उसमें असफल हो गए। मृतक के परिजनों के सूचना मिलते ही मृतक के घर रात से ही चीख-पुकार मच गई
घटना की सूचना मिलते ही तेलता ओपी और बलरामपुर पुलिस ने देर रित घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को कब्जे में ले लिया और लाश का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सुबह सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। पुलिस इस मामले में एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों की माने तो यह प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला है।



Post a Comment