कोढ़ा/शंभु कुमार
मुस्लिम भाइयों का महान धार्मिक त्योहार ईद उल अजहा बकरीद की तैयारी शबाब पर है। बकरीद पर्व को लेकर एक से एक खूबसूरत बकरों की खरीदारी कुर्बानी की नियत से की जा रही है। बकरीद पर्व को लेकर बकरों की खरीददारी शुरू हो गई है।बकरीद पर्व को लेकर कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के मशहूर मवेशी हाट खेरिया में बकरों की बिक्री जमकर हुई। वही बकरीद को लेकर प्रखंड क्षेत्र के अन्य चौक चौराहों एवं बाजारों की रौनक बढ़ गई है। युवा और बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बताते चलें की बकरीद का त्यौहार नजदीक आने से कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी शुरू हो गई है।
प्रखंड क्षेत्र के सप्ताहिक मवेशी बाजार खेड़िया में लोगों ने कुर्बानी के लिए बकरों की जमकर खरीदारी की। इस दौरान गुरुवार को खेरिया हाट में दस हजार से लेकर चालीस हजार रुपये तक में बकरों की बिक्री हुई। मवेशी हाट खेरिया में अगल-बगल गांव के लोग भी अपना अपना बेहतर बकरा लेकर बेचने के लिए हाट आए हुए थे। अकीदत मंदो ने अपने अपने हिसाब से कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी की। बकरा लेकर बिक्री करने आए बकरा मालिक ने बताया कि हाट में बकरे की मांग ज्यादा था जिस हिसाब से बकरे का मांग था उस हिसाब से बकरा हाट में नहीं पहुंच पाया था। जिस कारण बकरे का दाम उन लोगों को बेहतर मिला। बताते चलें कि इस बार ईद उल अजहा का त्यौहार 29 जून को मनाया जाएगा।


Post a Comment