Top News

सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों को दिया गया प्रमाण पत्र




कोढ़ा/शंभु कुमार 


बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना के सहयोग से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कटिहार द्वारा सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कोढ़ा प्रखंड के डूमर पुल के समीप दूसरा बैच का प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। शुक्रवार को कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र डूमर पूल के समीप सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का द्वीतिय बेच का प्रशिक्षण समापन के बाद सभी युवाओं के बीच कंसलटेंट डीएमपी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कटिहार के अमन कुमार के द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया


। द्वितीय सत्र का प्रशिक्षण समापन होने के बाद प्रमाण पत्र वितरण के दौरान कंसलटेंट डीएमपी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कटिहार के अमन कुमार ने कहा कि छठ पूजा एवं बाढ़ आपदा में प्रशिक्षित गोताखोरों से कार्य लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब कोढ़ा में सबसे अधिक प्रशिक्षित गोताखोर मिल जाएगा। उन्होंने सभी गोताखोरों को आपदा से लोगों को किस तरीके से बचाया जाना है आदि पर भी विस्तार रूप से जानकारी दिए। मौके पर प्रशिक्षित सभी बच्चों को जिला आपदा प्रबंधन कटिहार के द्वारा प्रमाण पत्र के साथ-साथ पानी का बोतल एवं टी-शर्ट भी उपलब्ध कराया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post