Top News

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं बकरीद :- थाना अध्यक्ष

 



बैसा/सिटिहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ:  बकरीद त्यौहार को लेकर अनगढ़ थाना प्रांगण में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनगढ़ थानाध्यक्ष सोफिया प्रवीण ने कहा सभी लोग मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद का त्यौहार मनाएं।


त्यौहार के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सचेत है। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्यौहार की पूर्व से ही इंटरनेट मीडिया पर प्रशासन की कड़ी नजर है।

किसी भी तरह के विवादित या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। बैठक में थाना क्षेत्र के तमाम पंचायत प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post