Top News

फुलवरिया शक्ति केंद्र के भाजपा कार्यकर्ता ने केंद्र की योजनाएं को बताते हुए डोर टू डोर चलाया जनसंपर्क अभियान



       

कोढ़ा/शंभु कुमार 


केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के नो साल बेमिसाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत कोढ़ा विधानसभा के  अंतर्गत फुलवरिया पंचायत के विभिन्न शक्ति केंद्र वार्ड नंबर एक व छः में डोर टू डोर जाकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शिवनाथ झा, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप पासवान ने जनसंपर्क अभियान चलाया।


जिसमें की पूरी टीम के साथ ग्रामीणों को नौ साल बेमिसाल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की पत्रक वितरण कर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही साथ ग्रामीणों से 9090902024 टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल करा कर लोगों से अपनी प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया।वही  इस महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भानु मिश्रा, अनुसूचित जाति के मोर्चा अध्यक्ष विष्णुदेव रविदास, शक्ति केंद्र के प्रमुख वैजनाथ मुखिया, अनिल सिंह, अवधेश ऋषि, संजीव कुमार,व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post