पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
अक्सर देखा जाता है कि महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के समय अपने बच्चों को भी अपने साथ रखती है, क्योंकि घर मे उनके अलावे कोई सदस्य नहीं होता। मगर महिला पुलिसकर्मियों को अब इस परेशानी से छुट्टी मिलेगी।आज पुलिस केंद्र पूर्णिया में पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्णिया, श्री आमिर जावेद (भा0पु0से0) के द्वारा, पुलिस केंद्र पूर्णिया में "बिहार पुलिस बाल भवन" का उदघाटन किया गया जिसमें परिचरी प्रवर श्री राजेश्वर प्रसाद, पुलिस केंद्र पूर्णिया एवं ज़िले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे
"बिहार पुलिस बाल भवन" के खुल जाने से पुलिस केंद्र में कार्यरत महिलाओं को अपने बच्चों की देखभाल कराने में सहायता मिलेगी। अब इस केंद्र में महिला सिपाही ड्यूटी जाते वक्त अपने बच्चों को छोड़कर चली जायेगी जहाँ इनका समुचित देखभाल किया जाएगा, साथ ही पढ़ाई के साथ साथ अलग अलग एक्टिविटी सिखाई जाएगी। यहाँ बच्चों को खेल-खेल में ज्ञानवर्धक जानकारी मिलेगी। बताया जाता है कि यहाँ दो से पांच वर्ष तक के बच्चों को खेलने के लिए सभी तरह के खिलौने, तीन वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए प्राथमिक अक्षर व अंक ज्ञान के लिए शैक्षणिक कैलेंडर, विभिन्न प्रकार के खिलौने
मानसिक योग्यता को विकसित करने और सृजनात्मक मानसिक विकास के लिए ज्ञानवर्द्धक हिंदी और अंग्रेजी अक्षर युक्त पोस्टर, किताब की व्यवस्था की गई है। इसके अलावे बच्चे टीवी पर कार्टून भी देख सकेंगे। समय-समय पर अधिकारी इसका निरीक्षण करेंगे। बच्चों को खेलकूद के साथ ही नर्सरी स्तरीय पढ़ाई कराने की भी व्यवस्था की जाएगी। इससे स्कूल जाने की आयु तक बच्चे काफी कुछ सीख सकेंगे और उनकी नींव भी मजबूत होगी। यहाँ की सबसे खास बात यह है कि यहाँ महिला सिपाही ही शिफ्ट वाइज अपनी अपनी सेवा देगी।



Post a Comment