Top News

पूर्व डीजीपी हुए राजद में शामिल कहा राजद समय की पुकार है

पटना/सिटी हलचल न्यूज़

भारतीय पुलिस सेवा के अवकाश प्राप्त पदाधिकारी, तमिलनाडू के पूर्व डीजीपी डाॅ0 करूणा सागर ने राजद कार्यालय में आयोजित भव्य समारोह में आज उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित समर्थकों के बीच राजद की सदस्यता ग्रहण की। श्री तेजस्वी यादव ने अपने हस्ताक्षर से उन्हें राजद की सदस्यता दिलायी।इस अवसर पर डाॅ0 करूणा सागर एवं उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि लालू प्रसाद जी के आदर्शों पर विश्वास करते हुए उनके हाथों को मजबूत करने के लिए लिये गये निर्णय का हम स्वागत करते हैं


आज जब देश में अघोषित आपातकाल लागू है, ऐसे दौर में यह निर्णय काफी सराहनीय है। राष्ट्रीय जनता दल जात की नहीं जमात की राजनीति करती है। इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए पूर्व डीजीपी करूणा सागर ने कहा कि आज समय बदल चुका है। गरीबों के प्रति लालू जी के दिल में जो दर्द मैंने महसूस किया और तेजस्वी प्रसाद यादव जी में काम करने की उर्जा और उनके विकासोन्मुख नीतियों को देखकर मैं राजद में शामिल होने के लिए प्रेरित हुआ। आज नये दौर में नये सोच की आवश्यकता है जिसे राजद जैसी पार्टी ही पूरा कर सकती है। आज समय की पुकार है कि हमसभी राजद से जुड़े और उसे मजबूत करें

वही सदस्यता ग्रहण करने के पहले करूणा सागर जी द्वारा शाॅल, मोमेंटो देकर उपमुख्मयंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, भोला यादव, विधायक नीलम देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वृषिण पटेल, श्री अशोक कुमार सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, सारिका पासवान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया गया। श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने डाॅ0 करूणा सागर जी को राजद के प्रतिक चिन्ह वाला शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किये। इस अवसर पर डाॅ0 करूणा सागर जी ने राजद का चुनाव चिन्ह चांदी का बना हुआ लालटेन भेंट की।

Post a Comment

Previous Post Next Post