किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़
साली के प्यार में पागल जीजा ने साली को पाने के लिए अपने साढू का बेरहमी से कत्ल कर दिया। युवक की हत्या चाकू से गोदकर की गई है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के मुताबिक सगे साढू ने अवैध संबंध में बाधक बन रहे गंधर्वडांगा थाना क्षेत्र के जड़झुल्ला गांव निवासी मूक व बधिर राशिद आलम को चाकू से गोद डाला
घटना के वक्त राशिद अपने झोपड़ी नुमा घर के बरामदे में सो रहा था। मालूम हो की रविवार सुबह उसे रक्तरंजित अवस्था में मृत पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच कर रही पुलिस ने हांडीपोखर निवासी हत्यारे साढ़ू को गिरफ्तार कर लिया
वही शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि राशिद की लाचारी और भोलेपन का फायदा उठाकर सद्दाम ने उसकी पत्नी से अवैध संबंध स्थापित कर लिया था। जिसका विरोध करने पर सद्दाम ने राशिद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।



Post a Comment