Top News

पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन



कोढ़ा/ शंभु कुमार 


कोढ़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में 28/5/2023 को आरंभ हो रहे अनुराष्टीय पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित आर्या की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कि सभी पर्यवेक्षक ने भाग लिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 0 से 5 साल के बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर नेल मार्क कर हाउस मार्किंग करना है ।किसी भी हाल में कोई भी बच्चे पोलियो दवा पिने से छुटने न पाये।


प्रशिक्षण में भाग ले रहे पर्यवेक्षक को पुर्व तैयारी को लेकर डब्ल्यू एच ओ मोनिटर संजय कुमार के द्वारा माइक्रोप्लान के प्रतिवेदन को तैयार कर अभिलंब जमा करने का निर्देश दिया गया। बीएचएम मुकेश कुमार के द्वारा पोलियो अभियान की सफलता के लिए पर्यवेक्षक को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग ससमय डिपो पर पहुंच कर दवा का प्राप्ति अपने समक्ष पोलियो कर्मी को करा दें।वही बीएमसी शमायारा प्रवीण ने प्रशिक्षण के दौरान जानकारी देते हुए बतायी कि पोलियो के दौरान 0 से 2 साल के बच्चे को ट्रैकिंग कर प्रतिदिन प्रतिवेदन जमा करना है साथ ही साथ नवजात शिशु का 



विवरण को नवजात शिशु ट्रैकिंग विवरण प्रतिवेदन में दर्ज कर 

 कर दवा पिलानी है।वही डॉक्टर जगदीश चौधरी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि तपती धूप के कारण आप सभी कार्य ससमय आरंभ कर दें और जो टीम कमजोर लगे उस टीम में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।मोनिटर संजय ने विशेष जानकारी में कहा की नवजात शिशु सहित ईंट भट्टे, घुमंतू, मखाना फोड़ी में स्थित बच्चों को विशेष ध्यान देते हुए बच्चों को दवा पिलाकर प्रतिरक्षण करना है।वही इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित आर्या, चिकित्सा पदाधिकारी जगदीश चौधरी,बीएचएम मुकेश कुमार, बीसीएम सचिन कुमार, बीएमसी शमायारा प्रवीण, डब्ल्यू एच ओ मोनिटर संजय कुमार, पर्यवेक्षक निलेन्दर लाला, नंद कुमार साह,व अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post