कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया चौक पर लूट की योजना बना रहे चार अपराधी को कोढ़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पिस्टल व छः जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपराधियों के घटना के विषय में थाना अध्यक्ष रूपक रंजन ने बताया कि सिमरिया चौक पर कुछ अपराधी हथियार के साथ लुट की योजना बना रहे थे
इस बात कि सूचना मिलते ही कोढ़ा पुलिस के द्वारा टीम गठित कर सिमरिया चौक पहुंचकर लाइन होटल के नजदीक से ललित कुमार पासवान, राज कुमार पासवान, विनोद कुमार यादव मनिहारी व राहुल कुमार, गौशाला निवासी को 1 पिस्टल 6 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।वहीं थाना अध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि पूछे जाने पर बताया कि जमीन कब्जा करने के नियत से सभी लोग एकत्रित हुए थे ।घटित घटना के आधार पर कार्रवाई की गई जिसमें एक पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है ।सभी को मेडिकल जांच के बाद कागजी कार्यवाई कर कटिहार जेल भेज दिया गया है।वही इस तरह के कार्यवाही से कोढा के पुलिस की जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा एक बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है।


Post a Comment