किशनगंज/इमरान हाशमी
सिटी हलचल न्यूज़: रविवार को मात्स्यिकी महाविद्यालय, किशनगंज के सहायक अध्यापक ने खानाबाड़ी ग्राम का दौरा किया गया, जिसमें किसानों को उन्नत मछली पालन की विधि तथा जल गुणवत्ता प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। मालूम हो कि ग्राम खानाबाड़ी को मात्स्यिकी महाविद्यालय, किशनगंज के द्वारा गोद लिया गया है
ताकि मछली पालन में हो रहे विभिन्न नई-नई तकनीकों को किसानों के बीच प्रदर्शित किया जाए। मात्स्यिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ० वेद प्रकाश सैनी के अनुसार, महीने के प्रत्येक पहले और तीसरे शनिवार को मात्स्यिकी महाविद्यालय किशनगंज के सहायक अध्यापक, मत्स्यग्राम का भ्रमण करेंगे तथा किसानों को मछली पालन की नई-नई तकनीक उपलब्ध कराएंगे
इस दौरान मात्स्यिकी महाविद्यालय के सहायक अध्यापक रवि शंकर कुमार, ज्ञानचंद एवं मधु कुमारी ने, मत्स्यग्राम का भ्रमण किया तथा किसानों को तालाब का पानी के गुणवत्ता का परीक्षणकर आवश्यक सुझाव दिए । इस कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान विकास कुमार झा, अर्जुन उराव, डॉ० विमल सहित दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद थे।



Post a Comment