बैसा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: अनगढ़ थाना अध्यक्ष सोफिया प्रवीण ने 29 लीटर 440 एम एल विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति अनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्चान टोला गांव निवासी अब्दुल मलीक शामिल है। अनगढ़ थाना अध्यक्ष सोफिया प्रवीण ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अब्दुल मलीक के साथ एक अन्य व्यक्ति जो कि मोटरसाइकिल चला रहा था। दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल में विदेशी शराब लादकर चंदेल गांव के नजदीक से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। सुचना मिलते ही अनगढ़ थाना की संध्या गशती दल द्वारा बाइक सवार दोनों व्यक्ति का पीछा करने लगा
पुलिस की गाड़ी को देखते हुए दोनों व्यक्ति चंदेल गांव के नजदीक मुख्य पक्की सड़क पर बाइक एंव विदेशी शराब छोड़ कर भागने लगा। परंतु पुलिस ने खदेड़ कर एक व्यक्ति को पकड़ा। जबकि बाइक चालक एक व्यक्ति मौके से भागने में सफल हो गया। जिसकी पहचान रौटा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीशाबाड़ी टोला गांव निवासी अरविंद कुमार मंडल के रूप में हुई है। अनगढ़ थाना अध्यक्ष ने बताया कि मौके से बाइक एंव शराब को जब्त कर दोनों के विरुद्ध मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। जबकि मौके से फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है
इसी तरह रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कार पर सवार दो व्यक्ति को 125 लीटर 460 ग्राम विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति में सुनील कुमार पिता बिरेन्द्र सिंह एवं मिथिलेश कुमार पिता अवधेश प्रसाद सिंह दोनों ग्राम - नया टोला , थाना - के हाट मरंगा , जिला - पूर्णियां शामिल है। गिरफ्तारी के उपरांत इन दोनों के भी विरुद्ध मध निषेध उत्पादन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।



Post a Comment