अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर थाना पुलिस को साइबर अपराध मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विष्णुपुर के रोशन जमीर के इलेक्ट्रिक दुकान पर कई साइबर अपराध कर्मियों द्वारा साइबर अपराध की योजना बनाए जा रहा हैं, जिसके आलोक में यह कार्रवाई हुई
दोनों अभियुक्तों के द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्री के केवाला से फिंगर निकालकर रबर फिंगर प्रिंट तैयार किया जाता था और ऑनलाइन ठगी की जाती थी। पकड़े गए साइबर अपराध अभियुक्तों में रोशन जमीर उम्र 38 वर्ष पिता मोहम्मद जियाउद्दीन साकिन विष्णुपुर मुख्तार आलम उम्र 30 वर्ष पिता समीरूद्दीन साकिन रसेली राशिद आलम उम्र 26 वर्ष पिता मंजूर आलम साकिन मैत्रा थाना अमौर जिला पूर्णिया शामिल है
इनके पास से पुलिस ने एक लैपटॉप 3 मोबाइल एक लैपटॉप का चार्जर फिंगरप्रिंट स्केनर एक कीबोर्ड रबर का फिंगरप्रिंट की संख्या 205, दो ब्लूटूथ एक ब्लू मार्कर कलाम काला रंग का पीठबैग फिंगरप्रिंट का स्केनर करने वाला प्लास्टिक बरामद किया गया है।आपको बता दें कि इससे पूर्व भी अमौर थाना पुलिस द्वारा साइबर अपराध मामले में दो अभियुक्तों को छपरैली स्थित गाँव से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।



Post a Comment