रुपौली/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: एकबार फिर मिनी चंबल के नाम से बदनाम रुपौली दियारा में अपराधी गुट को लेवी नहीं देने पर किसान को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना टिकापट्टी थाना क्षेत्र के बेरमा बहियार की है। मृत किसान की पहचान बेरिया गाँव निवासी रजल यादव उर्फ राजेश यादव के रूप में हुई है। मृतक के भाई विजय यादव के बयान पर दियारा के कुख्यात चंदन यादव सहित 8 अपराधियो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है
घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसान रजल यादव दियारा में लगें अपने मक्का के खेत मे मक्का छुड़ाने गया था, तभी खेत मे कुख्यात चंदन यादव अपने गैंग के साथ आ धमका और किसान से 15 हजार प्रति बीघा लेवी की माँग की। जिसपर किसान ने लेवी देने से मना कर दिया। जिसके बाद अपराधियो ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। वहीं किसान भी अपराधियो से भीड़ गया। जिसके बाद किसान को 2 गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया
वहीं खेत मे काम कर रहे आसपास के किसान घायल को उठाकर रुपौली रेफरल अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बेरिया गाँव का माहौल गर्म है। वहीं पुलिस सभी आशंका को भांपते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु पूर्णियाँ भेज दिया है।



Post a Comment