Top News

महिला की गला दबाकर हत्या, ससुराल वाले फरार



कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद महिला के शव को एक प्लास्टिक की बोरी में बंद कर मृतका  के पति और उनके दो सहयोगियों ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों की नजर उनके पति और सहयोगियों पर परी उसके बाद ग्रामीण उसके पीछे दौड़ पड़े बड़ी संख्या में ग्रामीणों को दौड़ते देख महिला को शव को छोड़कर वे लोग फरार हो गए। जब ग्रामीण बोरे  के पास पहुंचा तो उसे कुछ शंका पैदा  हुआ। तब जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही कोढा थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के द्वारा ही महिला के शव की पहचान की गई। तब जाकर उनके मायके जो कि कुर्सेला में स्थित है उनके माता-पिता को इस घटना की सूचना दी गई। मृतिका की पहचान सिकंदर मंडल की पत्नी  31 वर्षीय गुंजा देवी के रूप में हुई l सूचना मिलने पर गुंजा देवी के माता पिता घटनास्थल पर पहुंचे उसके बाद पति सहित ससुराल पक्ष पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज कर उनके पति व ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




*नशे में पत्नी के साथ लगातार पति करता था विवाद*


घटना के विषय में मृतिका गुंजा देवी के पिता भोलकी मंडल ने बताया कि उनके पति हमारी बेटी के साथ नशे की हालत में आए दिन विवाद करता रहता था। पुलिस के द्वारा अपनी बेटी की घटना के विषय में पता चला। तब जाकर हम सभी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे साथ ही सूचना मिला की उनकी बेटी की शव को एक प्लास्टिक की बोरी में बंद कर उनके पति ले जा रहे थे। उनके ससुर ने बताया कि हमारे दमाद को नशे की लत थी। और प्रत्येक दिन किसी ना किसी बात को लेकर हमारी बेटी के साथ लगातार विवाद करते रहता था। इस दौरान हमारे दमाद ने कई बार हमारी बेटी के साथ मारपीट भी करते रहता था। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे बेटी के हत्यारे व उनके ससुराल पक्ष जो भी इन में शामिल है उनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post