Top News

पशुपति पारस ने कहा कर्नाटक विधान सभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की जीत निश्चित

पटना/सिटी हलचल न्यूज़

राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री श्री पशुपति पारस ने शुक्रवार को कर्नाटक राज्य का दौरा किया। जहां उनकी पार्टी (राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी) और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। मंत्री श्री पारस ने रालोजपा और दलित सेना के अपने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए


कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और राज्य अभूतपूर्व विकास की ओर अग्रसर है इसीलिए भाजपा गठबंधन के साथ मिल कर एन. डी. ए. गठबंधन को ही राज्य मे विजयी बनाना है

इस अवसर पर युवा रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार ने पारस जी को विश्वास दिलाया कि राज्य में एन डी ए की ही सरकार बनेगी। वहीं युवा रालोजपा के राष्ट्रीय युवा सचिव एम एस अली ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके आदेश पर देश भर में भाजपा के साथ मिलकर काम करते रहे हैं और करते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post