Top News

पुल के नीचे गिर दम्पति पत्नी की मौत पति बच्चा घायल

बायसी/मनोज कुमार

पूर्णियाँ: बायसी क्षेत्र के एनएच पर बने बड़े बड़े गड्ढे ने आज फिर एक कि जान ले ली।वहीं एक ब्यक्ति सहित मासूम इस घटना में बुरी तरह घायल है


घटना के संबंध में बताया जाता है कि कस्बा बोच गाँव गरगट्टा निवासी मो.अबरार दालकोला से पूर्णियाँ के तरफ अपनी पत्नी बच्चे के साथ बाइक पर आ रहा था। जैसे ही वह पहाड़िया पुल के समीप पहुँचा एनएच 31 में बने बड़े बड़े गड्ढे के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया


जिस कारण बाइक सहित पत्नी बच्चा लेकर पुल के नीचे गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी बीबी उम्मी खातून की मौत हो गई वही दोनो पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूर्णियाँ भेज दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post