Top News

प्रो. समीम साहब के निधन पर उनके पैतृक गांव भतोरीया में शोक

अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड के उपप्रमुख फैजान के सेवा निवृत पिता प्रोफेसर समीम साहब के निधन हो जाने से उनके पैतृक गांव भतोरीया से लेकर पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है । वे एक साल से बीमार चल रहे थे, जिससे उसके जनाजा पर हजारों की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोगों  शामिल हुए। प्रोफेसर स्वर्गीय शमीम एम एल आर्या कसबा कॉलेज में पदस्थापित थे। सेवानिवृत्त के बाद उन्होंने सारी जिंदगी क्षेत्र के समाज सेवा में लगा दिए थे एवं क्षेत्र के बच्चों को पढ़ने की प्रेरणा दिया करते थे


स्वर्गीय प्रोफेसर शमीम अपना भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। जिन्हें तीन पुत्र एवं एक पुत्री है, जिनके एक पुत्र अभी वर्तमान में अमौर प्रखंड में उप प्रमुख के पद पर रह कर लोगों का सेवा करने में तत्पर हैं। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों में काफी मायूसी का माहौल बना हुआ है। इस क्षेत्र में उन्होंने पहला प्रोफ़ेसर के पद पर एम एल आर्या कॉलेज में योगदान किए थे। सेवानिवृत्ति के बाद अपने क्षेत्र के बच्चों को पठन-पाठन को लेकर प्रोत्साहित किया करते थे

उनके निधन की खबर सुन कर क्षेत्र के जनप्रतिनिधी जनाजे में शामिल हुए बहुत सारे विद्यार्थी ने बताया कि हमने इस क्षेत्र के एक योग्य विद्वान आदमी को खो दिया है। उनकी कमी हम लोगों को काफी महसुस होगा, जनाजे में शामिल विधायक अख्तरुल इमान प्रमुख प्रतिनिधि अफसर नदवी, शाहजहां आलम, फैयाज आलम  प्रखंड के सभी पंचायत के समिति से लेकर मुखिया एवं वार्ड सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post