Top News

पूर्णियाँ में दबंगो ने हथियार के बल पर घर से स्कूली छात्रा को उठाया, हथियार बरामद

भवानीपुर/बमबम यादव

पूर्णियाँ: भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव से दबंगो ने एक स्कूली नाबालिग छात्रा को हथियार के बल पर घर से जबरन उठा लिया। मामले को लेकर अपहृत नाबालिग छात्रा के परिजनों के द्वारा भवानीपुर थाना में 10 लोगों को नामजद करते हुए आवेदन दिया है।वही आवेदन मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए भवानीपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने सदलबल के साथ छापेमारी करते हुए अपहृत छात्रा को बरामद कर लिया। वहीं दूसरी तरफ भवानीपुर थाना में कार्यरत सअनी प्रकाश तांती, प्रमोद कुमार एवं चाँद मंसूरी ने छापेमारी करते हुए एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है


पीड़ित परिजनों ने बताया कि दुर्गापुर गांव के 10 दबंगों ने सोमवार की रात्रि हथियार के बल पर उनकी नाबालिग पुत्री को जबरन घर से उठाकर लेकर चले गये। वही मंगलवार को अपहृत छात्रा के माँ के द्वारा भवानीपुर थाना में आवेदन दिया गया था। पुलिस के गिरफ्त में आए गौरव कुमार से उसके साथियों के बारे में जानकारी ली गई। जिसके बाद उसके निशनदेही पर अरुण शर्मा के पुत्र विवेक कुमार के घर से एक देशी कट्टा भी बरामद कर लिया है। जिसकी विवेक कुमार पुलिस के आने से पहले फरार हो गया। वही बता दे कि गिरफ्तार गौरव कुमार का इससे पूर्व भी हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो चुका है


इस बावत भवानीपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि अपहृत छात्रा को बरामद करते हुए एक अपहरणकर्ता को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपहरणकर्ता ने अपने कुछ साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं । बहुत जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इधर दूसरी तरफ नाबालिग छात्रा के अपहरण की जानकारी मिलते ही पूर्णिया एसपी आमिर जावेद ने इसके सभी अपहरणकर्ता को जल्द गिरफ्तार करने के सख्त आदेश भवानीपुर पुलिस को दिए हैं। एसपी श्री जावेद ने बताया की सभी दबंगों को बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा । उन्होंने बताया कि किसी सूरत में अपहरणकर्ताओं को नहीं बख्शा जाएगा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post