Top News

अंगिका कवि भगवान प्रलय के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

कुरसेला/सिटी हलचल न्युज

कटिहार। प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत भवन के प्रांगण में अंगिका के कवि भगवान प्रलय के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में संयुक्त रुप से अंगिका के कवि-साहित्यकार बुद्धिजीवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अंगिका धरोहर कविरत्न भगवान प्रलय को नमन किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता मनीष यादव तथा मंच संचालनव दिनेश यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कवि रत्न भगवान प्रलय के पुत्र रजनीश प्रलय उर्फ का काकू ने उनकी रचनाओं की प्रस्तुति चिट्ठी से जानिए, चिट्ठी से बुझये, चिट्ठी में लिखल छो, हाल बबुआ, अपनो छपरी पर नाय छौ  पूआल बबुआ की आगाज के साथ ही उनके याद को ताजा कर किया


मौके पर सुतारा मेंही  मिशन स्कूल के निर्देशक प्रभात कुमार सिंह ने भगवान प्रलय के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंगिका भाषा के कवि भगवान प्रलय की कविताएं बिहार और देश में खूब चर्चित हैं। किसी भी कवि सम्मेलन में श्रोताओं को घंटों बांधकर रखने की क्षमता प्रलय की सादगी हर किसी को आकर्षित करती थी। उनके गीत और कविताओं के अनेक रंग थे। श्रद्धांजलि सभा में अंगिका कवि अरुण अंजना, गौतम प्रीतम, जनार्दन प्रसाद चौधरी ने कहा कि अंगिका भाषा और साहित्य के लिए अपना संपूर्ण जीवन न्योक्षावर करने वाले कवि भगवान प्रलय कोमल भावनाओं से युक्त  कवि और साहित्यकार थे। अंगिका में उनका प्राण बसता था। उनके कई कृतियां साहित्य के लिए अनमोल तोहफा मानी जाती थी। गीत मेरे मीत, गीत गंगा, महुआ घटवारिन, कुमारी कौशिकी जैसी रचनाओं ने अंगिका साहित्य को नया पलक दिया था

उनकी कृति कुमारी कौशिकी पर मंचित नाटक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धूम मचाई थी। इतना ही नहीं है गीत तथा कविता के जरिए वे युवा अवस्था से ही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक मुहिम चला रहे थे। अंधेरी बस्तियों में शिक्षा का दीप जले इस मुहिम में भी यह काफी दिनों तक जुटे रहे थे। अंगिका के लिए जीते-मरते रहे। अंगिका के लिए उनके मन में जितना समर्पण अंगिका के लिए था। श्रद्धांजलि सभा समापन के बाद भंडारा के आयोजन में डॉक्टर ए बी हाशमी मनीष सिंह, प्रभात सिंह ने संयुक्त रूप से भंडारा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजद नेत्री बेबी कुमारी, मुखिया अभिनव सिंह, भारती साह, अरुण साह, डॉ कमर हाशमी, रुमी खान, संजय कुमार मंडल, श्रीकांत मंडल, अजय यादव, सुनील कुमार शर्मा, जनार्दन प्रसाद चौधरी, विजय कुमार यादव, प्रमिला प्रलय आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post