Top News

दो बाइक के टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

कुरसेला/सिटी हलचल न्युज 

कटिहार। थाना क्षेत्र एनएच 31 पर देवीपुर चौक के समीप मंगलवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए स्वस्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती गया


जहां चिकित्सक ने गोड्डा निवासी राजीव कुमार यादव 30 वर्ष  प्राथमिक उपचार किया। बताया गया कि देवीपुर चौक के समीप देवीपुर गांव की ओर से एनएच पर निकल रहे बाइक से टक्कर कर राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया

जबकि बाइक पर साथ बैठे  सुधीर को मामूली चोट आई। वहीं दूसरे बाइक पर सवार बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने  दोनों बाइक को जप्त कर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post