Top News

नकली फिंगरप्रिंट से ठगी करने वाले 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार

 


अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: अमौर थाना पुलिस को साइबर अपराध मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। दोनों अभियुक्त छपरैली गाँव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कांड संख्या 135/2023 दर्ज किया गया है, सरवन कुमार राय पिता राजेंद्र राय रोनी कुमार पिता बिंदेश्वर विश्वास दोनों साकिन छपरैली के रहने वाले हैं


साइबर ठगी करने वाले अपराधियों के पास से 3 मोबाइल 3 लैपटॉप का चार्जर, रबर का फिंगरप्रिंट, फिंगरप्रिंट स्कैनर इत्यादि बरामद हुआ है।बताया जाता है कि अमौर पुलिस को दोनो के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्री के केवाला से फिंगर निकालकर नकली रबर फिंगर प्रिंट तैयार किया

जाता था फिर उसी फिंगरप्रिंट के सहारे   बैंक खाते से पैसे की निकासी कर लेते थे।छापेमारी टीम में  थाना अध्यक्ष राजीव कुमार आजाद राम अयोध्या राम पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र मोहन विश्वास कमल कुमार रंजीत कुमार एवं थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post