पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।इस बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त,अपर समाहर्ता,सिविल सर्जन,जिला परिवहन पदाधिकारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया एवं धमदाहा, निर्देशक डीआरडीए जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला नीलाम पत्र वाद, अग्रणी बैंक प्रबंधक, मैनेजर डीआरसीसी कार्यपालक अभियंता पीएचईडी एवं बाढ़ निस्सरण प्रमंडल पूर्णिया, डीपीओ आईसीडीएस तथा ।अनुमंडल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष तथा तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।जिलाधिकारी द्वारा विभाग वार संचालित योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धि की गहन समीक्षा की गई।जाति आधारित गणना, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट योजना, अस्पताल एवं विद्यालय के लिए भूमि की उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास योजना, मोटेशन,लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, मुख्यमंत्री के जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, माननीय न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग से प्राप्त पत्रों का निष्पादन,लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस ,आपूर्ति विभाग, जिला भू अर्जन, कल्याण, आपदा, मनरेगा, पीएचईडी बाढ़ नियंत्रण एवं संबंधित विभागों की समीक्षा के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।जाति आधारित गणना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी चार्ज पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा के दौरान विभागीय पोर्टल पर डाटा की प्रविष्टि गुणवत्तापूर्ण ऑफलाइन एवं ऑनलाइन सत प्रतिशत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप करने का निर्देश दिया गया
जिलाधिकारी द्वारा सभी डीसीएलआर एवं संबंधित सीओ को निर्देश दिया गया कि स्वास्थ्य केंद्र एवं भूमिहीन विद्यालयों के लिए भूमि की उपलब्धता निर्धारित समय सीमा के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया की खाद्यान्न उठाव के कारण 5 विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बाधित है।इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा डीएम एसएफसी से स्पष्टीकरण की पृच्छा की गई। साथ ही साथ हिदायत दी गई कि एक भी विद्यालय में मध्याह्न भोजन बाधित नहीं हो इसे सुनिश्चित करें।जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 208 विद्यालय पंचायतों में हाई स्कूल के रूप में संचालित हैं।जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि उक्त विद्यालयों में उन्नयन क्लासेस का संचालन करें जहां पर शिक्षकों की कमी है।अच्छे शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण छात्रों को शिक्षा देने की व्यवस्था करें। छात्र अपना प्रश्न भी शिक्षकों से कर सकते हैं। क्लासेज कोर्स के माध्यम से बच्चों को नोट्स क्रास कोर्स कराया जाएगा।सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि शिक्षा के स्तर की प्रगति में सुधार लाना है।आईसीडीएस की सेवाओं की समीक्षा के दौरान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि 6 वर्ष आयु के बच्चों की सूची आंगनबाड़ी किस प्राइमरी स्कूल के पोषक क्षेत्र में है कितने बच्चों का 6 वर्ष की आयु पूर्ण हो गया है।उन बच्चों का नामांकन एजे गार्जियन के रूप में सेविका सहायिका को कराने का निर्देश दिया गया
स्कूल चले हम अभियान के तहत एक भी बच्चा छूटे नहीं इसका पूरा पूरा अनुपालन करना सुनिश्चित करें। जिन प्रखंडों से सूची अप्राप्त है उसे समर्पित करने का निर्देश दिया गया। आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्जवल हो इसी तर्ज पर कार्य करना है।टैगिंग स्कूल की सूची जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध करा दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी को तड़काना नहीं है एक एक बच्चा कीमती है इसलिए एक एक बच्चों पर ध्यान देना जरूरी है।एक ही तिथि को अभियान चलाकर बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराएं तथा इसकी सूची अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के दौरान प्रभारी पदाधिकारी नीलाम पत्र एवं संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जन वितरण प्रणाली की दुकानों का नियमित रूप से जांच तथा अनुमंडल स्थल पर निगरानी समिति की नियमित रूप से बैठक करना सुनिश्चित करें।संभावित बाढ़ निरोधात्मक किए जा रहे कार्यों का स्थलीय जांच करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि बाढ़ के संवेदनशील स्थलों की सूची तैयार करें एवं पूर्व से ही संभावित बाढ़ की तैयारी अपडेट रखें
जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जो भी योजनाएं एवं कार्य लंबित हैं। उनका निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करना सुनिश्चित करें।इसी प्रकार माननीय न्यायालय सी डब्ल्यू जे सी, एमजेसी मानवाधिकार आयोग लोकायुकत, माननीय मुख्यमंत्री के जनता दरबार से प्राप्त पत्रों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त मामलों का निष्पादन समय पर व्यक्तिगत रुचि लेकर समय सीमा के अंदर निष्पादन करना सुनिश्चित करें।आंगनवाड़ी केंद्र,पंचायत सरकार भवन एवं संबंधित विभाग के भवन निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।आपदा विभाग की समीक्षा क्रम में बाढ़, अगलगी, महामारी से निपटने हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण पर मंडल द्वारा किए जा रहे बाढ़ निरोधात्मक कार्यों का निरीक्षण करने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया।अनुमंडल पदाधिकारी बायसी को निर्देश दिया गया कि स्थल पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करें आगे और क्या किया जाना है उसकी जानकारी समय पर दें।कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण द्वारा बताया गया कि सिरसिया में महानंदा नदी के कटाव को लेकर निरोधात्मक कार्य किया जा रहा है।कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण को निर्देश दिया गया कि इसे और आगे बढ़ाएं।कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि कोई भी घर नदी के कटा की चपेट में नहीं आए उसकी तैयारी पूर्व से करने का निर्देश दिया गया।अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कटाव निरोधात्मक कार्य में कमी तथा काम करने की जरूरत है की जानकारी से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण द्वारा बताया गया कि जलालगढ़ में मोटरेबल का कार्य कराना है। आपदा प्रभारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण से समन्वय बनाकर कारगर ढंग से कार्रवाई सुनिश्चित करें
संवेदनशील स्थलों की सूची के अनुसार बाढ़ निरोधात्मक कार्य की पूर्व तैयारी करें।जहां बराबर बाढ़ आने की संभावना या यह स्थिति बनी रहती है वहां सभी निरोधात्मक तैयारी पूर्व से रखें।एनसी, जिओ बैग, इसी बैग, में बालू कितने बोगी में है आकलन तथा बाढ़ निरोधात्मक कार्रवाई की सामग्री की तैयारी तथा श्रमिकों की संख्या एजेंसी का नाम एवं मोबाइल नंबर के साथ रखें।जरूरत पड़ने पर मनरेगा से भी श्रमिकों को लगाया जाएगा इसकी भी तैयारी पूर्व से रखने का निर्देश दिया गया।आवास प्लस की समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 21 -22 में के नगर बनमनखी में प्रगति संतोषजनक नहीं पाया गया।उप विकास आयुक्त एवं संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि संबंधित लाभुकों से रूबरू होकर लंबित आवासों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। यदि लाभुकों के आवास निर्माण में आ रही किसी प्रकार की समस्या का निष्पादन ससमय करना सुनिश्चित करें।साथ ही साथ आवास निर्माण के लाभुक जिनके पास जमीन उपलब्ध नहीं है उसकी सूची तैयार कर संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का निष्पादन पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण निर्धारित समय सीमा के अंदर हर हालत में करने का निर्देश दिया गया।





Post a Comment