Top News

धमदाहा विकास मंच ने प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन

धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: सोमवार को उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में धमदाहा विकास मंच के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन धमदाहा विकास मंच के अध्यक्ष डाक्टर रंजन कुमार उर्फ राजू सिह के अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार विशिष्टतिथि अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक रमेश कुमार अतिविशिष्ट अतिथि अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष कुमार  मिश्र के हाथों 477अंक प्राप्त कर जिला टॉपर स्टटे रेंक सातवां स्थान प्राप्त करने वाली उच्च विद्यालय आमारी के छात्रा सुप्रभा भारती, 473 अंक प्राप्त करने वाले छात्र चंचल कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नीरपुर, 450 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा साक्षी कुमारी उच्च विद्यालय धमदाहा, 442 अंक प्राप्त करने वाले छात्र पुष्पराज भारती उच्च विद्यालय धमदाहा, 430 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा स्नेहा कुमारी उच्च विद्यालय धमदाहा


एवं चिराग कुमार,अभिषेक कुमार ,गुलशन कुमार, हेमंत कुमार साह, नूर अफजा, निर्भय कुमार, प्रिंस कुमार, आशीक कुमार यादव को विहार बोर्ड के परीक्षा में अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए मुख्यअतिथि, विशिष्टअतिथि अतिविशिष्ट, एवं अधिवक्ता कैलाश प्रसाद सिंह के हाथों सम्मानित किये गए। छात्र एवं छात्राओ को प्रशस्ति पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे की तैयारी करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की सलाह दिए। ताकि भविष्य में इसी तरह का प्रदर्शन करते हुए अच्छे मुकाम को हासिल कर सके ।छात्र छात्राओ के साथ साथ उन शिक्षकों को भी धमदाहा विकास मंच के बैनरतले समाजसेवी सह शिक्षाविद डाक्टर रंजन कुमार उर्फ राजू सिंह ने अतिथियों के हाथों सम्मानित करने का कार्य किया जिनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन व कठिन मेहनत के बदौलत छात्र छात्राओ ने बिहार बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया

उच्च विद्यालय धमदाहा के विज्ञान शिक्षक संतोष कुमार,उच्च विद्यालय अमारी के शिक्षक ललितेश कुमार यादव , मनोज कुमार अंम्बस्ट ,राजेश कुमार मंडल, मोहम्मद आफताब आलम आदित्य कुमार झा,चंद्र देव राय ,जितेंद्र गुप्ता,दीपक कुमार, अशफाक आलम,सत्येंद्र गुप्ता,एवं चंदन कुमार आनंद को सम्मानित किया गया। मौके पर समाजसेवी सह शिक्षाविद डॉक्टर रंजन कुमार उर्फ राजू सिंह ने शिक्षक एवं छात्र छात्राओ से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने कडी मेहनत लगन का इसी तरह परिचय देते हुए इसवार के प्रदर्शन से अगले वर्ष का प्रदर्शन ओर बेहत्तर हो जिससे क्षेत्र व समाज में उत्साह बढे, जिससे छात्र जो समाज से भटक रहे है उनका भी लगाव शिक्षा के प्रति बढेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post