कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढ़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में गोरगम्मा हारून टोला में रविवार की संध्या एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी कोढ़ा थाना को दी गई। घटना की जानकारी पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर अंत परीक्षण हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। जानकारी के मुताबिक रविवार की संध्या गौरम्मा हारून टोला निवासी महबूब आलम अपने घर के छप्पर को ठीक करने के लिए छप्पर पर चढ़े थे।
छप्पर को ठीक कर रहे थे कि अचानक वे वहां से गिर गए और गिरने के कारण उनका घटनास्थल पर ही मौत हो गया। स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का बारीकी से मुआयना करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। वहीं घटना के बाद मृतक की पत्नी व अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


Post a Comment