Top News

विद्यालय हमारा परिवार इनकी यादगार पलों को आजीवन नहीं भूल पाउंगी - - प्रधानाध्यापिका



कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोढ़ा के प्रधानाध्यापिका कुमारी मंजू के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय के तरफ से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका कुमारी मंजू को शाल बुके एवं अन्य सामग्री लेकर विदा की गई। मौके पर विदाई समारोह कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने दीप प्रज्वलित कर की। अवसर पर विद्यालय के छात्राओं के द्वारा स्वागत गान गाकर कर कार्यक्रम का आगाज की गई। इस दौरान स्थानीय विधायक कविता पासवान के द्वारा उनके कार्यकाल में विद्यालय में किये गये अनेकों प्रकार के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई।


समारोह के दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षकों के द्वारा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के बीच सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका के द्वारा किए गए विद्यालय के प्रति कार्यों की विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वही मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह, उपमुख्य पार्षद रंजना राजन, महामंत्री रमन झा, समाजसेवी डोमन चौधरी,  गौरव पासवान, रवि चौधरी, धर्मा शर्मा,अमन कुमार , वार्ड पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिंटू अन्य  गणमान्य लोगों ने सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका कुमारी मंजू को माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं कुमारी मंजू ने भी विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोढ़ा में उनके कार्यकाल के दौरान यहां के शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्राओं के द्वारा जो उन्हें प्यार व सम्मान मिला है उन्हें वे आजीवन यादों की इतिहास में हमेशा याद रखेंगे ।

विद्यालय हमारा परिवार था हम सेवानिवृत्त जरूर हो गई हूं लेकिन इस विद्यालय के हमेशा के लिए मार्गदर्शन का द्वार खुला रहेगा। बच्चों के ऊपर मेरा उनके उज्जवल भविष्य के लिए मैं आजीवन कामना करती रहूंगी अच्छे शिक्षा ग्रहण कर उच्च अधिकारी के पद पर आसीन हो ताकि हमारा भी नाम युगो युगो तक चलता रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post