Top News

महिनाथपुर पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की हुई मौत



कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 महिनाथपुर चौक के समीप बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोढ़ा पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर दोनों वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट चुके हैं। घटना को लेकर बताया जाता है कि बाइक सवार किसी अन्य कार्य से पूर्णिया के तरफ से आ रहा था


इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत हो गई। मृतक पोठिया ओपी क्षेत्र के बकिया गांव के निवासी राजू चौधरी उम्र 50 वर्ष बताया जाता है। मृतक के बारे में बताया जाता है कि वे मक्के का छोटे तौर पर खरीद बिक्री का व्यवसाय करता था। वे डूमर से पूर्णिया जा रहे थे। वही घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर बस एवं छतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है। वही पुलिस मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट चुके हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post