बैसा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ:;बैसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मजगांमा हाट में बी एल एस सेवा के तहत डिजिटल स्टोर खुला। जिसका क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विधिवत उदघाटन किया गया। मजगांमा हाट में डिजिटल स्टोर खुलने से जहां क्षेत्र के लोगों में खुशी है। वहीं डिजिटल स्टोर के प्रोपराइटर मो नियाज ने बताया कि इस दुकान में सभी तरह का ब्रांडेड डिजिटल सामग्रियां मौजूद है। ग्राहकों को सभी तरह का ब्रांडेड डिजिटल सामग्रियां उचित मूल्य पर मिलेगा
उन्होंने बताया कि इस तरह की दुकान प्रखंड क्षेत्र में पहली बार खुला है। इस तरह की दुकान नहीं रहने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को ब्रांडेड डिजिटल सामग्री खरीदने के लिए लंबी दूरी तय करना पड़ता था। कुछ उपभोक्ता लंबी दूरी तय नहीं करने की वजह से जहां - तहां डिजिटल सामग्रियां खरीद लेते थे। जिसके कारण उन्हें कई बार ठगी का शिकार होना पड़ता था। क्योंकि ब्रांडेड डिजिटल सामग्री नहीं मिलने के कारण उन्हें किसी भी तरह का डिजिटल सामग्री खरीद कर काम चलाना पड़ता था
परंतु वह सामग्री समय से पहले ही उपभोक्ता को धोखा दे देता था। क्योंकि ब्रांडेड सामान नहीं होने के कारण अक्सर सामग्री समय से पहले खराब हो जाता था। परंतु अब क्षेत्र के डिजिटल सामग्री उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों से जुझना नहीं पड़ेगा। क्योंकि हमारे दुकान में सभी डिजिटल सामग्री ब्रांडेड उपलब्ध है।



Post a Comment