Top News

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक मामले छात्र जदयू ने निकाला प्रतिशोध मार्च

 


पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़

 पूर्णियाँ विश्वविद्याय पूर्णियाँ के मुख्य द्वार से  छात्र जदयू के द्वारा पुलवामा आतंकी हमले पर जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सामने आए बयान और खुलासे पर केंद्रीय सरकार की चुप्पी को लेकर विश्वविद्यालय अध्यक्ष निसार आलम के नेतृत्व में प्रतिशोध मार्च निकाला गया छात्र जदयू के पदाधिकारी कार्यकर्ता अपने हाथों में तकती लिए पुलवामा आतंकी हमले में सैनिको की शहादत पर सरकार में आने वाले सत्यपाल पर मौन क्यों है केंद्र में बैठी निकम्मी सरकार नरेंद्र मोदी जवाब दो का नारा लगाते हुए छात्र युवा मार्च निकला यह मार्च छात्र जदयू के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश के विश्वविद्यालयों में निकाला गया विश्वविद्यालय अध्यक्ष निसार आलम ने कहा कि पुलवामा मामले का सच सामने आने के बाद नकली और जिम्मेदार संघी का असली चेहरा सामने खुलकर आ रहा है लोकसभा चुनाव से पहले पुलवामा क्यों हुआ


सबको समझ में आ रहा है देश की जनता इस पूरे मामले में प्रधानमंत्री से जवाब मांग रही है प्रधानमंत्री अपनी चुप्पी क्यू नहीं तोर रहे है आगे निसार आलम  ने ये कहा की याद रखे जो देश की हिफाज़त करने वाले सेनाओं के नहीं है वो जनता के कैसे हो सकते हैं मार्च में मुख्य रूप से मौजूद छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष माणिक आलम और छात्र संघ नेता राजू मंडल ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर सत्यपाल मलिक के द्वारा किए गए खुलासे पर क्यों चुप्पी साधे हुई है केंद्र की भाजपा सरकार नरेंद्र मोदी जवाब दें 2019 लोकसभा चुनाव से पहले पुलवामा में हुए आतंकी हमले का पोल अब खुलना शुरू हो चुका है माणिक आलम ने कहा कि हमारे देश के वीर सपूतों के लहू का जिम्मेदार कौन केंद्र में बैठी भाजपा नरेंद्र मोदी की सरकार को जवाब देना होगा केंद्र की भाजपा सरकार सेना विरोधी है और इसे हमारे वीर सपूतों के रक्षा की कोई फिकर नही है देश की जनता के हर एक सवाल का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना होगा

माणिक आलम ने कहा कि कब तक हमारे वीर सपूत राजनीति का शिकार होते रहेंगे और अपने लहू की कुर्बानी देते रहेंगे देश की जनता सब देख और समझ रही है आने वाले 2025 के चुनाव में इस निकम्मी तानाशाह और सेना विरोधी सरकार को देश की जनता उखाड़ के फेकने का काम करेगी और हर सवाल का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना होगा।मौके पर मुख्य रूप से मौजूद छात्र संघ नेता राजू कुमार मंडल, विश्विद्यालय उपाध्यक्ष राजा कुमार मेहता,पूर्णियां कॉलेज अध्यक्ष आशीष आनंद,नीतीश कुमार,बिट्टू कुमार,छात्र नेता सुभाष कुमार, पिंटू अहमद, साकिब आलम, पियूष कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें।

Post a Comment

Previous Post Next Post