धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: धमदाहा मध्य पंचायत के पूर्व मुखिया शरद चंद्र झा उर्फ टुनटुन झा के निज आवास पर बिहार सरकार के पूर्व पीएचडी मंत्री वर्तमान विधायक बेनीपट्टी दरभंगा विनोद नारायण झा पहुंचे थे। इस दौरान घंटों बातचीत के दौरान विशेष चर्चा किया गया। इस दौरान भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित होकर पूर्व मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया
प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि धमदाहा व्यक्तिगत कार्यक्रम में धमदाहा विधानसभा पहुंचे इस दौरान धमदाहा के पूर्व मुखिया एवं मेरे छोटे भाई शरद चंद झा उर्फ टुनटुन झा के परिवारिक संबंध है। तत्पश्चात मैथिली कवि रवींद्रनाथ ठाकुर के प्रथम पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन में शामिल होने आए है
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सदस्य एवं अररिया जिला किसान मोर्चा के प्रभारी अरुण कुमार चौधरी एवं नवनियुक्त धमदाहा मंडल के भाजपा मंडल के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह महाकान्त झा नीरज कुमार पांडे निर्मल कुमार सिंह के अलावा धमदाहा भाजपा मंडल पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post a Comment