धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: भारतीय जनता पार्टी के पूर्णिया जिला अध्यक्ष राकेश कुमार के द्वारा धमदाहा प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के दियरा बिशनपुर निवासी दीपक कुमार सिंह को भारतीय जनता पार्टी के धमदाहा मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष के द्वारा प्रखंड मंडल बनाये जाने पर मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं जिलाध्यक्ष राकेश कुमार के दिशा निर्देश के आलोक में भारतीय जनता पार्टी के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूँगा। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार उर्फ बोनी सिंह कामेश्वर चौधरी उर्फ कामो दादा, छोटेलाल महतो,अरुण चौधरी, विकाश चौधरी
कुमुद रंजन झा,,ज्ञानेन्दू शेखर उर्फ झुन्नू सिंह, सुनील कुमार सिंह,कामाख्या महतो, अविनाश कुमार,कुंदन कुमार, नीरज कुमार पांडेय,मधु देवी, नीतीश कुमार, सुमन कुमार, अम्भू पासवान,महेंद्र प्रसाद मंडल, विशरेखा देवी, नवल किशोर ठाकुर,सुभाष गोस्वामी, भोला साह, मनोज शर्मा महाकान्त झा,निर्मल सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता ने खुशी जाहिर किया है।



Post a Comment