Top News

उप चुनाव में नामांकन के छठे दिन कुल 05 अभ्यर्थी ने नामांकन पर्चा भरा

धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: धमदाहा पंचायत उप चुनाव का नामांकन के छठे दिन कुल 05 अभ्यर्थी ने नामांकन पर्चा भरा। धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के कुकरौन पश्चिम पंचायत में सरपंच पद का चुनाव होने के कुछ दिनों बाद सरपंच का आकस्मिक  निधन हो जाने के बाद से कुकरौंन पश्चिम में सरपंच का पद रिक्त पड़ा था। एवं बरदेला पंचयात व ईटहरी पंचायत व मोगलिया पुरंदाहा पश्चिम में पंच का एक-एक पद खाली रहने कारण कुकरौन पश्चिम पंचायत में कुरान पश्चिम पंचायत में सरपंच पद के लिए सोमवार को 5 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किये


शनिवार को एक व्यक्ति ने सरपंच पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया  नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यार्थी में रूना कुमारी, हुसन बानो, रिजवान परवीन, शीलू खातून, शकीला खातून,आशियाना खातून ने अपना नामांकन दाखिल किए। वही पंच पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं किये गये है

वही इस बाबत प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि उप चुनाव 25 मई 2023 चुनाव को कराया जाएगा। नाम निर्देशन का तिथि 03 मई से 9 मई तक 11 बजे 03 बजे तक नामांकन लिया जाऐगा। 12 मई को नाम की संवीक्षा की जाऐगी 15 मई को नामांकन वापसी की तिथि 25 मई को मतदान होगा 27 को मतगणना की जाऐगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post