कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढ़ा थाना क्षेत्र के नहर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने दो ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में टक्कर लगने के कारण ट्रैक्टर के फरखच्चे उड़ गये। और ट्रक नहर में जा पलटा। हालांकि घटना में दोनों ट्रैक्टर ड्राइवर बाल-बाल बच गये। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कोढ़ा पुलिस सदलबल के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट चुके हैं। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के नहर के समीप दो ट्रैक्टर चालक वाहन को खरा कर चाय पीने गए थे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने एक ट्रक को बचाने के क्रम में सड़क पर लगे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण ट्रैक्टर के फरखच्चे उड़ गये।
और ट्रक नहर में जा गिरा। हालांकि उक्त घटना में ट्रक चालक व उप चालक बाल-बाल बचने में सफल रहे। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई और ट्रैक्टर चालक के द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोढ़ा थाना अध्यक्ष सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट चुके हैं। ट्रक ड्राइवर सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की अल सुबह करीब 4:30 बजे दो ट्रैक्टर लगा रखा था जहां सामने से आ रहे ट्रक को बचाने में ट्रैक्टर में ठोकर लग गया। और ट्रक नहर में पलट गया है।


Post a Comment