कुरसेला/सिटी हलचल न्यूज़
कटिहार: कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 सड़क के बजरंगबली मंदिर के समीप अज्ञात चोरो ने एक बाइक की चोरी कर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बखिया डूमर निवासी उमेश मंडल कुरसेला चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप ग्लैमर बाइक लगाकर मेडिकल से दवाई खरीदने गया था
दवाई खरीद कर वापस लौटा तो देखा कि बाइक गायब है। उमेश मंडल ने बाइक की आस पास खोजबीन की लेकिन बाइक पता नहीं चल पाया। इसके बाद उमेश मंडल ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है। इधर, दिनदहाड़े अज्ञात चोरों के द्वारा चहल-पहल वाली जगह से बाइक की चोरी हो जाना चर्चा का विषय बना हुआ है
मालूम हो कि बाइक चोरों के द्वारा कुरसेला चौक चौराहे तथा गांव में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। 2 महीने पूर्व प्रखंड मुख्यालय से अंचल के डाटा ऑपरेटर तथा बलथी महेशपुर गांव से मक्का व्यापारी की बाइक दरवाजे पर से चोरी कर ली गई थी। जिसका पता आजतक पुलिस नहीं लगा सकी है।



Post a Comment