कुरसेला/सिटी हलचल न्यूज़
कटिहार: कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 सड़क पर कुरसेला चौक के समीप पुलिस ने बाइक सवार दो अपराधी को एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम कुरसेला चौक पर हथियार से लैस बाइक सवार तीन बदमाशों की सुचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही बाइक को छोड़कर अपराधी भागने लगा
वहीं पुलिस ने दो अपराधी को लक्ष्मी पेड़ा भंडार के पास खदेरकर दबोच लिया। जबकि एक अपराधी भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार अपराधियों की जांच के दौरान एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो मोबाइल एक अपाचे बाइक को जप्त कर दोनों अपराधियों थाना लाया गया। दोनों अपराधियों से सघन पूछताछ की गई
थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी चंदर कुमार साकिन तीनघरिया तथा अभिषेक कुमार घर शेरमारी निवासी को गिरफ्तार किया गया है। फरार अपराधी ब्रजेश कुमार यादव दीराचांदपुर निवासी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।



Post a Comment