अमौर/सनोज कुमार
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों तटवर्ती गांवों में युद्धस्तर पर कटाव निरोधक कार्य शुरू किया गया है और कटाव निरोधक का निर्माण कार्य प्रगति पर देख तटवर्ती गांव के लोग राहत महसूस कर रहे हैं । शनिवार को पटना से आये जलसंसाधन विॆभाग के अध्यक्ष नवीण कुमार सिन्हा, विभागीय अधिक्षण अभियंता जय प्रकाश पासवान, मुख्य अभियंता अनिल कुमार, कार्यपालक अभियंता कन्हैया प्रसाद, सहायक अभियंता अभिषेक कुमार, कनिय अभियंता चितरंजन प्रसाद चौधरी ने शनिवार को अमौर प्रखंड क्षेत्र में पड़वान नदी के कटाव से प्रभावित गेरिया, रमणी, बिजलिया, कोचका सिंघिया, कनकैयी नदी के कटाव से प्रभावित सिमलबाड़ी नगड़ाटोला, महानंदा नदी के कटाव से प्रभावित पोखरिया गांव में आरंभ कटाव निरोधक कार्यों का औचक निरीक्षण किया और संवेदकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।
निरीक्षण के दौरान कटाव प्रभावित गेरिया व रमणी गांव के लोगों ने नदी कटाव की दस्तान सुनाते हुए कहा कि पिछले दस सालों से पड़वान नदी का भीषण कटाव जारी रहा है और हजारों परिवार नदी कटाव से बेघर विस्थापित हो चुके हैं । किसानों के सैकड़ों हेक्टेयर खेती की जमीन नदी के गर्भ में समाहित हो चुका है । हर वर्ष यहां वर्षात के मौसम में जब नदियों जलस्तर उफान पर होता है और नदी कटाव तेज हो जाता है तब विभाग द्वारा कटाव निरोधक कार्य किया जाता रहा है जो नदी की तेज धारा में कारगर साबित नहीं होता है और तटवर्ती इलाकों के लोगों को नदी कटाव का दंश झेलने पर विवश होना पड़ता है । इस वर्ष वर्षात के मौसम से पहले कटाव निरोधक कार्य प्रारंभ किया गया है और नदी की निचली सतह से एन सी बेस तैयार कर तथा जीओ बेग में रेत भर कर गुणवत्तापूर्ण कटाव निरोधक कार्य किया जा रहा है जिससे तटवर्ती इलाकों के लोगों को नदी कटाव की समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद जगी है । ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की टीम से कटाव निरोधक कार्य में तेजी लाने अनुरोध किया । मौके पर अधिक्षण अभियंता ने बताया कि अमौर प्रखंड के गेरिया गांव में 250 मीटर, रमणी गांव में 270 मीटर, बिजलिया गांव में दो स्थानों पर 300 मीटर, कोचका गांव में 150 मीटर एवं सिंघिया गांव में 150 मीटर कटाव निरोधक कार्य, संवेदक ए के कन्सट्रक्सन डेहरी द्वारा किया जा रहा है ।
कटाव निरोधक कार्य में विभागीय दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन किया जा रहा है । एनसी बेस बनाकर पीपी रोप गैबियन से जोओ बेग में रेत भर कर पाइलिंग का कार्य कराया जा रहा है । कार्य प्रगति पर है और संतोषजनक पाया गया है । उन्होंने संवेदकों को निर्देश दिया कि कटाव निरोधक कार्य में तेजी लायें और वर्षात के मौसम प्रारंभ होने तथा नदियों का जलस्तर बढ़ने से पूर्व कटाव निरोधक कार्य गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय । किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाय । किसी भी सूरत में गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा और इस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी ।
अमौर प्रखंड के गेरिया रमणी गांव में कटाव निरोधक कार्य योजना निरीक्षण करते विभागीय अभियंताओं की टीम ।



Post a Comment