Top News

सरकारी जमीन पर सड़क हेतु मिट्टी भराई का कार्य दबंगों ने रोका

 



डगरूआ/वाजिद आलम 


पूर्णियाँ: अधकैली पंचायत के टरिया गांव वार्ड नंबर 8 में पंचायत स्तर से बन रहे कार्य को दबंगो ने रोक दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि बिहार सरकार वाला जमीन पर रास्ता बनना है। जब सड़क का काम चालू किया तो विलास राय, पवन राय और अरुण राय तीनों का पिता मोहर्रम राय आकरसड़क का काम रोक दिया। और ग्रामीणों को धमकी देने लगा अगर सड़क में फिर से मिट्टी डाला जाता है तो अंजाम बुरा होगा।


 वहीं ग्रामीण का कहना है कि हम लोग का दादा परदादा इसी सड़क से आना जाना करते थे और सड़क में काफी गड्ढा हो जाने के कारण बारिश के समय में सड़क पर जलजमाव बना रहता था। उसी को देखते हुए पंचायत स्तर से सड़क पर मिट्टी भराई का काम शुरू किया गया था, जिसे दबंगो ने रोक दिया।


वहीं ग्रामीण ने इस बाबत अंचल पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया हैं। मगर अभी तक किसी प्रकार का कोई जाँच नहीं हुआ। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वे लोग सभी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, बिजली भी बांस के सहारे से जलाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post