पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़
श्रम दिवस के अवसर पर डीआरडीए सभागार में मनरेगा द्वारा आयोजित प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती साहिला (भा०प्र०से०)उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आहूत की गई।श्रम दिवस के अवसर पर जिले भर में मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 100 दिनों का रोजगार प्राप्त जॉब कार्ड धारियों को सम्मानित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मनरेगा कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।उप विकास आयुक्त महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिकों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि श्रम दिवस की आधारशिला मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मनरेगा में कार्यरत श्रमिकों से फीडबैक प्राप्त की जाएगी।
श्रमिकों को मिलने वाले योजनाओं के लाभ में किसी प्रकार की कोताही बरतने वाले संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
श्रम दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक श्रमिकों का निबंधन सुनिश्चित किया जाए साथ ही साथ योजनाओं के लाभ से जोड़कर उन्हे आर्थिक रूप से मदद पहुंचाई जाए। जिले भर में मनरेगा अंतर्गत वर्ष 2022 23 में 63 लाख 47 हजार चार सौ छप्पन मानव दिवस सृजित किया गया है। 1216 श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार किया गया है। मौसमी बेरोजगारी को दूर करने के लिए मनरेगा अंतर्गत श्रमिकों को 228 रुपया प्रतिदिन मजदूरी सुलभ कराई जाती है। इस अवसर पर सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा सहित लाभुक श्रमिक गण एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।



Post a Comment