बैसा/सिटिहलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: अनगढ़ थाना में रविवार को नए थानाध्यक्ष सोफिया प्रवीण ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एंव गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक बैठक किया। बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष सोफिया प्रवीण ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति स्थापित करना, अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाना व पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित करना होगा। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के लोगों को भी पुलिस को मदद करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएगें। अच्छे लोगों का सम्मान करना व अशांति फैलाने वालों लोगों तथा आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करना मेरी पहली प्राथमिकता है। शराब के कारोबार में सम्मिलित व्यक्ति एंव महिलाओं पर अत्याचार करने वाले व्यक्तियों को किसी भी सुरत में बख्शा नहीं जाएगा। बैठक के दौरान नए थानाध्यक्ष की बातों को सुनकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने खुशी व्यक्त कि है। बैठक के दौरान मुख्य रूप से मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर आलम उर्फ दारा, मुखिया जहांगीर आलम, सकीना खातुन, समरेंद्र घोष, जकी अनवर , अबु अमामा उर्फ बाबा, समिति सदस्य सफीक आलम, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष बहरोउद्दीन, मो मिनहाज आलम, अफसर आलम, आदि मौजुद थे।


Post a Comment