धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़
अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने नगर पंचायत धमदाहा के सहायक चार्ज पदाधिकारी चंदन कुमार के साथ क्षेत्र में चल रहे जाति जनगणना का जायजा लिया. अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि विगत सोमवार से चलो है जाति आधारित जनगणना को लेकर प्रगणक एवं पर्यवेक्षक द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा सहित संपूर्ण अनुमंडल में लिया जा रहा है. गुरुवार को नगर पंचायत धमदाहा के वार्ड नंबर 8,9 10 एवं 1 वार्ड में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक द्वारा गृहस्वामी से पूछे गए सवाल के जवाब में भरे जा रहे प्रपत्र का अवलोकन किया तथा प्रपत्र में भरे गए तथ्यों सत्यापन भी गृहस्वामी से पूछ कर किया गया
साथ ही प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को कई बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया है. इस दौरान मोबाइल एप्स पर ऑनलाइन भरे जा रहे हैं उसकी जानकारी जायजा लिया तथा भरे गए ऑनलाइन केबल के द्वारा मोबाइल पर अपलोड कि गई जानकारी कि भी बारिकी से जायज लिया तथा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि जाति जनगणना को लेकर सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को पूरी तन्मयता से कार्य करने का निर्देश दिया गया
साथ ही क्षेत्र में चल रहे जाति जनगणना कार्य का भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण संबंधित सहायक चार्ज पदाधिकारी के द्वारा दिया जा रहा है. सहायक चार्ज पदाधिकारी के साथ मिलकर अनुमंडल स्तर से भौतिक निरीक्षण कर जाति जनगणना के कार्यों का जायजा लिया जा रहा है. अब तक चल रहा कार्य संतोषप्रद है तो जाति जनगणना लगाए गए तमाम शिक्षक एवं दूसरे कर्मी कार्य कर रहे हैं।



Post a Comment