कटिहार/शंभु कुमार
फलका प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन के सभागार में हथवाड़ा मुखिया श्रीमती भारती कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार सह परामर्श सभा का आयोजन किया गया। प्रत्येक गुरुवार की तरह इस गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया ।जनता दरबार में आम जनता की कई समस्याओं का निदान किया गया ।जिसमे की मुख्य रूप नवनिर्मित राशनकार्ड का वितरण किया गया । वही इस जनता दरबार में संबंधित पदाधिकारी
पंचायत सचिव जगदीश कुमार राम, लेखापाल-सह-आई टी सहायक सुरभी राज, कार्यपालक सहायक राकेश रंजन, स्वच्छाग्रही प्रीतम कुमार के द्वारा मुखिया की निगरानी में जनता की समस्याओं का मौके पर ही निदान किया गया।
वही इस जनता दरबार में अनुपस्थित कर्मी को लेकर उनसे स्पष्टीकरण पूछते हुए कहा कि क्यों नहीं उनके विरूद्ध उच्चाधिकारी को सूचित कर विभागीय कार्रवाई की जाए । साथ ही प्रत्येक पंचायत स्तरीय कर्मी को निर्देश दिया कि पंचायत सरकार भवन हथवाड़ा की स्थापना का लक्ष्य है आम जनता को अपने पंचायत में ही सभी सुविधाएँ उपलब्ध मिले।हमारा पंचायत 15 किलोमीटर दायरे में बसा हुआ है ।जनता को प्रखंड मुख्यालय न जाना पड़े ,पंचायत में ही उनकी समस्याओं का निदान हो जिसमें सरकार द्वारा कर्मी सहित सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं । साथ ही निर्देश दिया कि सभी पंचायत स्तरीय कर्मी प्रत्येक कार्यदिवस को पंचायत सरकार भवन में उपस्थित रहकर अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें।वही इस जनता दरबार में
वार्ड सदस्य अश्विनी कुमार झा,सुरेश विन्द, वेदानन्द मिस्त्री,मंजित यादव, रामविलास महतो ,संजय मालाकार, प्रमोद झा व अन्य कई फरियादी मौजूद थे।


Post a Comment