Top News

अग्नि पीड़ित को मुख्य पार्षद ने पहुंचाई राहत सामग्री



कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में महादलित परिवार के प्रकाश हांडी एवं गंगा ऋषि के घर में विगत कुछ दिनों पुर्व आग लग गई थी। आग लगने से पूरा घर जलकर राख हो गया था जिससे की घर में रखी खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं जल गई थी।


वही मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने गुरुवार को अपनी निजी कोष से अग्नि पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री के रूप में चावल दाल आलू प्याज सब्जी तेल व अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचा कर उनकी मदद की साथ ही मुख्य पार्षद ने अंचलाधिकारी कोढा को दूरभाष के माध्यम से अभिलंब मुआवजा देने को लेकर भी बात की।

Post a Comment

Previous Post Next Post